Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में विराजमान हुईं मां आदिशक्ति, सप्तशती के मंत्र से श्रद्धालु हुए भाव विभोर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से गूंज उठा। मां आदिशक्ति को महादेव के दरबार में विराजमान किया गया। इसके साथ ही गुरुवार से नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान की शुरुआत हो गई। इस अवधि में बाबा के धाम में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा।

Loading...

गुरुवार की सुबह पांच ब्राह्मणों द्वारा मंदिर प्रांगण में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना की गई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा शक्तिपीठ माता विशालाक्षी और माता शैलपुत्री को शृंगार सामग्री अर्पित की गई। देवी के सभी सोलह शृंगार और पर्व वस्त्र ज्योतिर्लिंग पीठ से श्री काशी विश्वनाथ महादेव की ओर से समर्पित किए गए। शाम को मंदिर परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गायिका दिव्या दुबे और गायक दीपक तिवारी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सह-कलाकारों में नीरज, मोती शर्मा, शनि, और राहुल शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page