वाराणसी
ट्रक-कार की टक्कर में एक घायल
वाराणसी। जनपद में बुधवार की दोपहर रिंग रोड पर स्थित सीएनजी पंप के पास एक मारुति कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार 40 साल के एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा और उसके परिजनों को सूचना दी।
क्षेत्र के एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि रिंग रोड के इस हिस्से में सर्विस लेन की कमी के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
गौरतलब है कि, जनपद के रिंग रोड फेस वन हरहुआ से चिरईगांव तक का क्षेत्र लगातार सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस रिंग रोड पर सर्विस लेन की अनुपस्थिति के कारण अक्सर वाहन विपरीत दिशा से आते हैं, जिससे आमने-सामने की टक्कर की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। यह समस्या प्रतिदिन देखी जा रही है, और इसके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है।
