वाराणसी
स्कूली बस पलटी, आधा दर्जन बच्चे घायल
Loading...
Loading...
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के प्रयागपुर नोनौटी बस्ती के पास मंगलवार सुबह एक स्कूल वाहन चालक की लापरवाही के कारण सड़क किनारे धान के खेत में पलट गया। वाहन में बैठे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वाहन में आधा दर्जन बच्चे सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं।
Loading...
सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और वाहन को बाहर निकालकर विद्यालय भेजा। जानकारी के अनुसार, शास्वत पब्लिक स्कूल पुआरी खुर्द की एक मैजिक वाहन सुबह कक्षा 1 से 5 तक के छह बच्चों को लेकर उनके घरों से स्कूल जा रही थी जब यह दुर्घटना हुई। वाहन में कृष्ना प्रजापति, युवराज चौहान, नैसी चौहान, रौनक और आशीष नामक छात्र बैठे थे।
Continue Reading
