Connect with us

Uncategorized

टाउनहॉल दुर्गा पूजा की लौटेगी रौनक

Published

on

वाराणसी। इमरजेंसी की गवाह रही टाउनहॉल की दुर्गा पूजा इस बार अपने भव्य स्वरूप में लौटेगी। पांच साल के बाद दुर्गा पूजा की रौनक लौटेगी। इस बार दुर्गा पूजा का मेला टाउनहॉल परिसर में सजेगा। स्मार्ट सिटी के सहयोग से दुर्गा पूजा समिति ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज मिश्र ने बताया कि, पांच साल के बाद टाउनहाल में इस बार दुर्गा पूजा का मेला लगेगा। मां की भव्य प्रतिमा को सिंहासन पर विराजमान कराया जाएगा।

2023 में आठ साल बाद टाउनहॉल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी और इस साल भी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे पहले अन्याय प्रतिकार यात्रा के बाद से टाउनहॉल में चांदी की प्रतिमा स्थापित की जाती रही थी। जब यात्रा से जुड़े मुकदमे वापस ले लिए गए, तब पूजा समिति ने फिर से प्रतिमा स्थापित करने का फैसला लिया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि, आपातकाल के समय संघ के लोगों के लिए यह स्थान एक सुरक्षित केंद्र के रूप में कार्य करता था, जहां रणनीति तैयार की जाती थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page