Connect with us

वायरल

हॉलीवुड स्टार्स जेम्स अर्ल जोन्स ने दुनिया को कहा अलविदा

Published

on

Loading...
Loading...

न्यूयॉर्क। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ‌और वॉयस आर्टिस्ट के तौर पर डार्थ वाडर और मुफासा जैसे कई यादगार किरदारों को अपनी आवाज दे चुके लीजेंडरी एक्टर जेम्स अर्ल जोन्स का 93 साल की उम्र में न्यूयॉर्क में सोमवार को निधन हो गया गया।‌

उनके निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए उनके फैंस हो दी गई है।उनके निधन से फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स और फैंस जेम्स अर्ल जोन्स को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Loading...

जोन्स का हॉलीवुड कैरियर काफी लंबा होने के साथ-साथ काफी शानदार भी रहा है। वर्ष 1965 में वह एक मात्र अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेता थे, जिन्होंने ‘ऐज द वर्ल्ड टर्न्स’ के साथ डे टाइम टीवी पर पहचान बनाई थी। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई अवॉर्ड्स जीते थे। इसमें एक ग्रैमी, एक नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स, एक कैनेडी सेंटर ऑनर्स, दो एमी, एक गोल्डन ग्लोब और दो टोनी अवॉर्ड शामिल हैं। वहीं साल 2022 में उनके सम्मान में एक ब्रॉडवे थिएटर का नाम भी बदल दिया गया था। जोन्स को बचपन में हकलाने और नस्लीय भेदभाव की जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद भी वे एक कामयाब अभिनेता बनने में सफल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page