Connect with us

वायरल

तालाब में चार बच्चियों की डूब कर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के बहराइच में तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। बच्चियां तालाब में लगे फल को तोड़ने गई थी। इसी दौरान वो गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मृतक बच्चियों के परिवार में मातम पसर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तीजोर गांव में आज सुबह करीब 10 बजे कालीन खान की बेटी महक (14 वर्ष) तालाब में लगे बेली के फल को तोड़ने गई थी। तभी वह डूबने लगी। उसे बचाने के लिए पास में ही मौजूद उसकी अन्य सहेलियां सामिया (10 वर्ष), साइबा (10 वर्ष) और सरिकुल खातून (13 वर्ष) भी तालाब के भीतर चली गई, लेकिन उनमें से कोई भी गहरे तालाब से बाहर नहीं आ सकी।

Loading...

तालाब में डूबने से चारों बच्चियों की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर खड़ी एक अन्य लड़की ने उन्हें तालाब में डूबता देख शोर मचाया। जिसपर ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने एक बच्ची को कड़ी मुश्किल से बाहर निकाल लिया और उसे स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका, उसने हॉस्पिटल में दम तोड दिया। चारों मृतक बच्चियां अलग-अलग घर से थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page