Connect with us

वायरल

वंदे भारत का इंजन फेल, यात्रियों को शताब्दी से भेजा गया कानपुर

Published

on

Loading...
Loading...


वंदे भारत एक्सप्रेस में खराबी के कारण सोमवार को सफर कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने ट्रेन का एसी बंद हो जाने पर भी हंगामा खड़ा कर दिया। यात्रियों को आनंद विहार, शताब्दी सहित अन्य ट्रेनों से कानपुर सेंट्रल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, भरथना स्टेशन से एक किमी आगे बढ़ने पर वंदे भारत ट्रेन में सुबह करीब 9 बजे खराबी आ गई। इसके बाद एक इंजन भेजकर ट्रेन को वापस भरथना स्टेशन लाया गया। सराय भूपति स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाकर वंदे भारत ट्रेन को लूप लाइन पर लाकर मेन लाइन को क्लियर किया गया। इस दरम्यान वंदे भारत करीब 6 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। यात्रियों के हंगामा करने पर उन्हें शताब्दी व दूसरी ट्रेनों से कानपुर और अन्य स्टेशनों के लिए भेजा गया। वहीं दोपहर करीब तीन बजे दूसरा इंजन मंगवाकर भरथना स्टेशन के लूप लाइन पर खड़ी वंदे भारत को वापस दिल्ली भेजा गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page