Connect with us

Uncategorized

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जन समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 120 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 8 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 542 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 33 शिकायत/प्रार्थना पत्रों  का निस्तारण किया गया।



इसी क्रम में तहसील जखनियां में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 147 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 3 का निस्तारण किया गया।

इसके अलावा, तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 97 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 5 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।



जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाये। जिलाधिकारी ने IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया और कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव,  उप जिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदर सेवराई, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page