Connect with us

वायरल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विद्रोहियों का हमला, 73 की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

यात्रियों से भरी बस को भी बनाया था निशाना

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सोमवार को हुए अलग-अलग आतंकी हमलों में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई। सबसे पहली वारदात बलूचिस्तान के मूसाखेल में हुई। नेशनल हाइवे को जाम करके 40 हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। बसों, ट्रक और वैन को रोककर बंदूकधारियों ने यात्रियों को उतारा। सभी के आईडी देखी और पंजाब प्रांत के 23 लोगों को गोलीमार कर हत्या कर दी।

दूसरी घटना बलूचिस्तान के कालात में हुई, जहां 14 सैनिकों को मार डाला गया। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दोनों वारदात की जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा तीसरी घटना में दहशतगर्दों ने बलूचिस्तान के मस्तुंग में रेल ट्रैक को भी उड़ा दिया। घटनास्थल के पास छह अज्ञात शव मिले हैं।

Advertisement

बलूचिस्तान ही ग्वादर के पुलिस थाने पर BLA के हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से थाने के पुलिसवालों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। BLA के लगभग दो दर्जन बंदूकधारियों ने थाने के स्टाफ को बंधक बना लिया और मालखाने से बड़ी संख्या में हथियार और अन्य असलहे को लूट लिया।

इस बीच देर रात पाकिस्तानी आर्मी ने बयान जारी कर बताया कि बलूचिस्तान में जवाबी कार्रवाई में 21 आतंकियों को भी ढेर कर दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page