Connect with us

वायरल

पेरिस एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए टेलीग्राम के सीईओ, भारत में क्या होगा असर ?

Published

on

Loading...
Loading...

गिरफ्तारी के पीछे गर्लफ्रेंड का हाथ ?

फ्रांस। ‌विश्व के लोकप्रिय मैसेजिंग एप में से एक टेलीग्राम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इसमें टेलीग्राम के अरबपति संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को बीती शनिवार की शाम पेरिस के एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 39 वर्षीय डुरोव अजरबैजान की राजधानी बाकू से पेरिस पहुंचे थे, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर ही फ्रांस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टेलीग्राम से जुड़े कुछ कथित अपराधों के चलते पावेल डुरोव को हिरासत में लिया गया था। फिर उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार भी जांच शुरू करने जा रही है। सरकार जानना चाहती है कि क्या इस ऐप का इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटीज में हो रहा है, जिसमें Extortion और Gambling आदि शामिल है। अगर ये जांच में दोषी पाया जाता है, तो इस पर बैन तक लग सकता है।

टेलीग्राम के सीईओ की गिरफ्तारी में है गर्लफ्रेंड का हाथ ?

Advertisement

पावेल की गिरफ्तारी में उनकी गर्लफ्रेंड जूली वाविलोवा का हाथ होने का अनुमान जताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वे बीते लम्बे समय से पावेल डुरोव के साथ नजर आ रही थीं। जिसमें वे कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और अजरबैजान यात्रा के दौरान भी उनके साथ ही थीं और यहां तक जब फ्रांस में पावेल की गिरफ्तारी हुई तो, उस समय भी वे उनके साथ ही मौजूद थीं।

इस दौरान जूली वाविलोवा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हुई थी। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों के साथ विशेष तौर पर अपनी लोकेशन भी टैग कर रही थी। उनकी इसी हरकतों के बाद डुरोव की गिरफ्तारी में उनकी भूमिका और भागीदारी की अटकलें लगाई जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page