Connect with us

वायरल

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फंदे से लटकता मिला छात्र का‌ शव

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में रविवार सुबह नौवीं के छात्र का फंदे से लटकता शव मिला। परिजनों ने अपहरण करके हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। सूचना पर एएसपी महेश सिंह अत्री भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मशीपुर गांव का रहने वाला 16 वर्षीय छात्र अंकित सोनकर कक्षा नौ में पढ़ता था। दो दिन पहले वह शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। देर शाम तक अंकित स्कूल से घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और जानकारी हासिल की।

Loading...

स्कूल के सीसी कैमरे को खंगालने पर पता चला था कि किशोर उस दिन स्कूल नहीं आया था। परिजनों ने खुरहट पुलिस चौकी और रानीपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। इस दौरान परिजनों द्वारा अंकित की तलाश रिश्तेदारों और दोस्तों के माध्यम से किया गया था, लेकिन अंकित का कुछ भी पता नहीं चल सका था। इस बीच रविवार सुबह घर से कुछ दूर खुरहट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से बदबू आने पर गांव के कुछ लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि स्कूल का ड्रेस पहने एक किशोर का शव फंदे से लटक रहा है। ग्रामीणों ने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page