वायरल
स्कूल में हार्ट अटैक से बच्ची की मौत, सदमे में परिजन
हसनपुर (अमरोहा)। जनपद के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली यूकेजी की छात्रा इफत (7) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार दोपहर कक्षा में हालत बिगड़ने पर स्कूल स्टाफ ने परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद लोग तत्काल बच्ची को अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।
जानकारी के अनुसार, इफत रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगड़ी निवासी किसान तनवीर की बेटी थी। स्कूल में अचानक हालत बिगड़ने के दौरान उसे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ मिनट के अंदर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद जहां हर कोई हैरान है, वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्रा दो भाइयों की अकेली बहन थी और घर में सबसे बड़ी थी।
