वायरल
यूपी में 18 आईपीएस अधिकारी हुए इधर से उधर, वाराणसी के ASP बदले

लखनऊ। जन्माष्टमी से एक दिन पहले योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। 2021 और 2022 बैच के IPS अफ़सरों को अलग – अलग जिलों में पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। Iसरकार ने ट्रेनी आईपीएस अफसरों को फील्ड में उतार दिया है। ट्रेनी आईपीएस को जिन स्थानों पर तैनात किया गया है उसकी सूची जारी कर दी गई है। बड़ी संख्या में अब आईपीएस अधिकारियों को फील्ड में उतारकर सरकार ला एंड ऑर्डर मेंटेन करेगी।
इन अफसरों को मिली पोस्टिंग
IPS राजकुमार मीणा 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से कमिश्नरेट प्रयागराज तबादला।
IPS सुमित सुधाकर 2022 सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर गए।
IPS भोसले विनायक 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से कमिश्नरेट आगरा भेजे गए।
IPS अंकित जैन 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी से मेरठ तबादला।
IPS मनोज कुमार यादव 2022 सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से सहारनपुर तबादला।
IPS निजुल 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से बुलन्दशहर बने।
IPS टिंवकल जैन 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक मथुरा से कमिश्नरेट नोएडा बने।
IPS केशव झा 2021 सहायक पुलिस अधीक्षक का अयोध्या से मुरादाबाद तबादला।
IPS अनंत चंद्रशेखर 2021 सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से आजमगढ़ तबादला।
IPS रालापल्ली वराग कुमार 2021 सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से गोरखपुर भेजे गए।
IPS देवेंद्र कुमार 2021 सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से बरेली बने।
IPS डॉक्टर मुकुर्त 2021 सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर से लखनऊ कमिश्नरेट गए।
IPS लिपि नागवच 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद बनी।
IPS आलोक कुमार 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से झांसी तबादला।
IPS मयंक पाठक 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक आगरा से अलीगढ़ तबादला।
IPS सुधांशु नायक 2021 सहायक पुलिस अधीक्षक सहारनपुर कमिश्नरेट कानपुर पहुंचे।
IPS श्रवण रूनवॉल 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से कमिश्नरेट लखनऊ भेजे गए।
IPS डॉक्टर ईशान सोनी 2022 सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली से कमिश्नरेट वाराणसी ट्रांसफर।