वायरल
नेपाल : यात्रियों से भरी बस मार्सयांगडी नदी में गिरी, 14 की मौत
Loading...
Loading...
यूपी से 40 पर्यटकों को लेकर नेपाल जा रही एक बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इस हादसे में 14 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि बचाव कार्य में 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मौके पर राहत कार्य जारी है। शेष अन्य 10 लोगों की तलाश की जा रही है।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 14 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता कुमार नेउपाने ने पुष्टि करते हुए बताया कि , “बस दुर्घटनास्थल से 14 लोगों के शव निकाले गए हैं। जबकि 16 लोगों को दुर्घटना स्थल से रेस्क्यू किया गया। स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य में जुटी है। हादसे को लेकर अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।”
Continue Reading
