Connect with us

वाराणसी

मारवाड़ी अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया डायलिसिस विंग का उद्घाटन और कहा 108 वर्षों से चिकित्सा सेवा देना बड़ी उपलब्धि

Published

on

Loading...
Loading...

गोदौलिया स्थित मारवाड़ी अस्पताल में नए बने डायलिसिस विंग का उद्घाटन करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा की 1916 का वर्ष बेहद महत्वपूर्ण था जब पंडित मदन मोहन मालवीय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की और इसी वर्ष काशी की हृदय स्थली गोदौलिया में भी मारवाड़ी अस्पताल की स्थापना हुई यह अस्पताल अपने स्थापना के समय से निरंतर चिकित्सा सेवा में मानवता की मिसाल पेश कर रहा है इसी कड़ी में डायलिसिस के खर्च से परेशान मरीजों के परिवार की हालत को देखते हुए अस्पताल ने मात्र ₹500 में उच्च कोटि की डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की । जिसमें मशीन के साथ अत्याधुनिक आरो सिस्टम लगाया गया है डायलिसिस विंग के उद्घाटन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरीज का हाल भी जाना और पूरी यूनिट को देखकर उसकी प्रशंसा की ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी मात्र ₹10 के पर्चे पर इलाज करना बड़ी सेवा है जो आप लोग कर रहे हैं यह बाबा विश्वनाथ की नगरी है अन्नपूर्णा की नगरी है और आपका यह अस्पताल जिसमें सृष्टि के पलक श्री विष्णु हरि स्वयं विराजमान है जिनकी वजह से अस्पताल का नाम श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी अस्पताल है लिहाजा आपको चिकित्सा क्षेत्र में गरीबों और वंचितों की सेवा करने में कभी कोई परेशानी नहीं होगी और अगर कोई परेशानी होगी तो प्रदेश सरकार के साथ-साथ हमारे मंत्रीगण और प्रशासनिक अधिकारी हमेशा आपका सहयोग करेंगे।

Loading...

कार्यक्रम में अस्पताल का परिचय और उसके कार्य के बारे में विस्तार से मारवाड़ी अस्पताल के मंत्री गौरीशंकर नेवर ने बताया।
इस मौके पर मंच पर मारवाड़ी अस्पताल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ बैजनाथ प्रसाद डायलिसिस विंग के दानदाता श्री राम अवतार जी अग्रवाल और जाने माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ डी के सिन्हा मौजूद थे । मारवाड़ी अस्पताल के संयुक्त सचिव संजीव शाह डायलिसिस विंग के प्रभारी आनंद अग्रवाल डायलिसिस विंग के दानदाता परिवार के श्री निर्मल अग्रवाल श्री सतीश अग्रवाल और श्री अनिल अग्रवाल के साथ प्रबंध समिति के सदस्य रवि अग्रवाल राजेश अग्रवाल अस्पताल ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य श्री कृष्ण कुमार खेमका श्री रवि पाटोदिया और दीपक बजाज जी ने यशस्वी मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह और बुके देकर के स्वागत किया ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री रविंद्र जायसवाल आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक नीलकंठ तिवारी कैंट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या जी वीडीए सदस्य श्री अंबरीश भोला जी और काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी जी के साथ मारवाड़ी समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने किया

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page