Connect with us

वाराणसी

डीजल रिफिलिंग के दौरान लगी आग, ब्यूटी पार्लर जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में शुक्रवार की रात रिंग रोड फेज दो के पास डीजल रिफलिंग के दौरान अचानक आग लग गई। जैसे ही स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपनी प्रत्यक्ष आंखों से देखा उन्होंने तत्काल पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से बगल में संचालित ब्यूटी पार्लर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। जिसमें लाखों की नुकसान होने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस घटनाक्रम के संबंध में मकान मालिक से घटना और किरायेदार से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जंसा क्षेत्र के अंतर्गत हरसोस गांव के सामने लबे रोड पर स्थित राजेश कुमार ( पुत्र स्वर्गीय डिंगरू प्रसाद) के मकान में कुछ लोग किराए पर कमरा लेकर अवैध रूप से डीजल की रिफलिंग का काम कर रहे थे। शुक्रवार की रात रिफलिंग के दौरान अचानक आग लग गई। आग की लपट उठते ही मौके पर मौजूद लोग पीपा छोड़कर भाग निकले।

Loading...

आग की सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत जंसा पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जंसा वैद्यनाथ सिंह ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन आग ने बगल के कमरे में स्थित शशिकला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर को भी अपनी चपेट में ले लिया। शशिकला के पति संजय ने बताया कि आग लगने की वजह से लगभग 2 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page