Connect with us

Uncategorized

ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, महिला डॉक्टर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रोहनिया के राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित साइ बाबा मंदिर के पास हाईवे पर रविवार की दोपहर में राजातालाब से मोहनसराय की तरफ जाते एक तेज रफ्तार गाड़ी ने अचानक ब्रेक ले लिया जिसकी वजह से उसके पीछे चल रहा ऑटो रिक्शा भी रुक गया। तभी पीछे से आ रही ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में रोहनिया थाना क्षेत्र के खनाव निवासी ऑटो ड्राइवर सुरेश कुमार गौड़ 45 वर्ष और बांदा जिला के बिजली खेड़ा निवासी आटो सवार महिला डॉक्टर आशीष गौतम 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्विफ्ट कार सवार दिलीप सिंह तथा शत्रुघ्न सिंह निवासी बिहार को एयर बैग की वजह से हल्की चोट लगी। वहीं इस दुर्घटना के बाद अचानक ब्रेक लेने वाला ड्राइवर अपना गाड़ी लेकर तेजी से भाग निकला। इस दौरान घटनास्थल पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे राजातालाब एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अजीत वर्मा और चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार सिंह ने ऑटो सवार दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर इलाज के गंभीर रूप से घायल डॉक्टर आशीष गौतम नामक महिला की मौत हो गयी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page