Connect with us

वाराणसी

नगर निगम में शामिल नए गांवों का टैक्स प्रकाशित करवाना नियम के विरुद्ध : श्याम आसरे मौर्य

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पार्षद श्याम आसरे मौर्य ने शुक्रवार को नगर निगम सदन की बैठक में कहा कि, कर विभाग वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों ने जिस तरह से वाराणसी नगर निगम में शामिल नये गांवों का टैक्स प्रकाशित करवाया वह बिल्कुल उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 177(ज) के विरुद्ध है।

इस धारा के तहत सामान्य कर किसी ऐसे क्षेत्र में जिसे पाँच वर्ष के भीतर निगम की सीमा में सम्मिलित किया गया हैं और उस क्षेत्र में सड़क ,पेय जल और मार्ग प्रकाश की सुविधाएं उप्लब्ध करा दी गयी हो। नियम पांच वर्ष बाद का है और नगर निगम के अधिकारी पाँच महिनें बाद ही प्रकाशित करा दे रहे हैं, जो नियम के विरुद्ध है। ‌

इसके अलावा पार्षद श्याम आसरे मौर्य ने इस बात पर आपत्ति किया जब CTO ने कहा कि यात्रीकर लेने का प्रावधान नही है।इस पर पार्षद श्याम आसरे मौर्य ने कहा कि वर्षों से सभी नगर निगम में यात्रीकर लिया जाता है। यहां तक कि लखनऊ और गोरखपुर में हवाई जहाज के यात्रियों से भी लिया जाता है।परंतु यहां के अधिकारी रोडवेज व रेल से भी यात्रीकर वसूल नही पाते है। इससे नगर निगम वाराणसी को करोडों रुपये का नुकसान हो रहा हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह महापौर और पार्षदों की मंशा है कि, महिने मे कार्यकारिणी की दो और सदन की एक बैठक हो ।उस तरह अधिकारी होने नही देते है।अधिकारी की तैयारी ही नही रहती है। यहां तक कि जो उत्तर प्रदेश नगर निगम में बजट तैयार करने का समय दिया गया है। उसे दो महीना लेट कर देते हैं। अधिकारीगण यदि उत्तर प्रदेश अधिनियम 1959 की धारा 146 का पालन करते तो बजट 10 जनवरी तक तैयार हो जाती और कार्यकारिणी में जनवरी-फरवरी तक बजट प्रस्तुत हो जाती मगर यह बजट अधिकारी लोग मार्च में तैयार किये जिससे कार्यकारिणी में मार्च में प्रस्तुत हुआ।

पार्षद श्याम आसरे मौर्य ने जलकल सीवर सफाई के नाकामी का भी मुद्दा उठाया। जिसमें उन्होंने कहा कि, शहर के कई पॉइंट सीवर से त्रस्त है और जलकल के नाकामी के वजह से कुछ दिन पहले खोजवां के पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद अशोक सेठ को झेलना पड़ा । जलकल विभाग में सीवर सफाई के लिये लगभग छ महिने से बकेट मशीन का टेंडर की प्रक्रिया चल रही हैं। लेकिन पूरे शहर में बकेट मशीन से सीवर सफाई अभी तक नही हुई।जलकल ने सीवर सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य पर ठीक से इंटरेस्ट ही नही लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page