Connect with us

वाराणसी

“आत्मनिर्भर मंडल” पहल के तहत भाजपा की नियमित बैठकों का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ।भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए “आत्मनिर्भर मंडल” कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को महानगर के सभी 13 मंडलों में नियमित बैठकें आयोजित कीं। ये बैठकें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सायं 6 बजे से शुरू हुईं, जिनमें महानगर एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने महामना मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 6 तारीख को मंडलों की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि संगठनात्मक कार्यों में निरंतरता और प्रभावशीलता बनी रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर को मजबूत करने और सभी शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठित तैयारी आवश्यक है। साथ ही, मतदाता सूची के सत्यापन के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने और एसआईआर में छूटे मतदाताओं का विस्तृत विवरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।“आत्मनिर्भर मंडल” कार्यक्रम के तहत आयोजित इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

यह पहल कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय, संगठित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास के रूप में देखी जा रही है। बैठकों में प्रदीप अग्रहरि एवं अभिषेक मिश्रा (महामना मंडल), चंद्रशेखर उपाध्याय (बागेश्वरी मंडल), मधुप सिंह (छावनी), बृजेश चौरसिया (चुपचंडी), रचना अग्रवाल (राजर्षि), मधुकर चित्रांश (रामनगर), साधना वेदांती (दीनदयाल), नीरज जायसवाल (काशी विश्वनाथ), आत्मा विशेश्वर (कैंट), अशोक पटेल (रविदास मंडल) और रवि शंकर केसरी (श्यामा प्रसाद मंडल) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page