Connect with us

वाराणसी

अब कुछ दिन सताएगी सर्दी, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

Published

on

Loading...
Loading...

कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

पछुआ हवाओं का असर रातों को सर्द कर रहा है जिससे पारे में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। लखनऊ में भी तापमान सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे आया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सतही स्तर पर हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर है। आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं साथ ही हवाओं के प्रभाव से कोहरा भी पड़ने की संभावना है। मुजफ्फरनगर के अलावा बरेली 5.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।
मेरठ में 6.5, नजीबाबाद में 7.2, फुरसतगंज में 8.5, गोरखपुर 8.8, शाहजहांपुर में 8.9, कानपुर में 9.5 और लखनऊ व चुर्क में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
अलीगढ़, बलिया, गाजीपुर, उरई, सुल्तानपुर, बहराइच में पारा 10 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 27 डिग्री के बीच बना रहा।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page