Connect with us

वाराणसी

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने लहरतारा फ्लाईओवर के पास ढाई फिट ऊंची बनाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को रुकवाया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

बिनावजह इतनी ऊंची सड़क बनाए जाने के औचित्य व पीडब्ल्यूडी के मेकनिज्म पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने इंजीनियर को लगाई फटकार

Loading...

औचित्यहीन ऊँची सड़क बनाए जाने से आसपास के घरों एवं कॉलोनियों में पानी का होगा जलजमाव-रविन्द्र जायसवाल

   वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल रविवार को लहरतारा फ्लाईओवर के पास कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर लगभग ढाई फीट ऊंची सड़क निर्माण कराए जाने के कारण आसपास के घरों एवं कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अभियंता को कड़ी फटकार लगाई तथा अपना तत्काल कार्य रोके जाने का निर्देश दिया।
  मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान अपनाया जा रहा मैकेनिज्म समझ से परे है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता से लगभग ढाई फीट ऊंची बनाई जा रहे सड़क निर्माण के औचित्य पर सवाल किया तो वह निरुत्तर हो बगली झांकने लगे। उन्होंने कहा कि बिनावजह इतनी ऊंची सड़क निर्माण कराए जाने से अगल बगल की घरों सहित आस-पास की कालोनियों में जलजमाव होगा। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताते चलें कि रविंद्र पुरी कॉलोनी एवं पहड़िया काली माता मंदिर के बगल से भक्ति नगर मार्ग पर भी पीडब्ल्यूडी द्वारा इसी प्रकार लगभग ढाई फीट ऊंची सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। जिसे भी रुकवाया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page