Connect with us

वाराणसी

सपा प्रत्याशी ओ पी सिंह का वार्डो मे तुफानी दौरा

Published

on

Loading...
Loading...

●निकाय चुनाव का रण जीत का प्रण के साथ निकले पूर्व महानगर अध्यक्ष

वाराणसी | मतदान के शेष दिन बचे होने के कारण सभी राजनीतिक दलो ने वार्डो मे ताकत झोंक दी है। हर गली मुहल्लो मे राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओ ने अपने अपने प्रत्याशी को लेकर नारेबाजी कर गुलजार कर दिया है। समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी डा० ओ पी सिंह प्रातः ही पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा को लेकर विभिन्न वार्डो मे भ्रमण जनसंपर्क करने के निकल गए । सपा के मेयर प्रत्याशी डा॰ ओ पी सिंह आज पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के साथ पियरीकलां,चेतगंज,बेनियाबाग,हडहासराय,काशीपुरा,लोहटिया,ईश्वर गंधी,औसानगंज,जैतपुरा,दारानगर, आदि इलाको मे तुफानी दौरा कर वार्डो के प्रत्याशीओ के साथ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क करने वालो मे प्रमुख रूप से मेयर प्रत्याशी डा० ओ पी सिंह,व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,अवनीश यादव “विक्की”, मीरा सेठ,दीना गुप्ता,भैयालाल यादव,श्याम जी यादव,सूरज यादव,रवि जायसवाल,रोशन विश्वकर्मा,गिरजापति यादव,भैयालाल यादव,आदि लोग शामिल थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page