Connect with us

वाराणसी

द पाठशाला में द्वितीय सत्र 2022-23 का दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। शिवपुर तरना स्थित द पाठशाला में तृतीय सत्र 2022- 23 का दीक्षांत समारोह का आयोजन आज किया गया समारोह के मुख्य अतिथि चाइल्ड इंडिया के निदेशक शिक्षाविद् एन मुरलीधरन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में द पाठशाला के क्रियाविधि की प्रशंसा की एवं विद्यालय के भविष्य के आयोजनों पर प्रकाश डाला समारोह में शैक्षणिक सत्र 2022- 23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 121 बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया प्रथम पुरस्कार ईश सिंह, हर्ष यादव, यशिका पांडेय, इशिता गुप्ता, श्याम दयाल, आराध्या गुप्ता, भूमि सिंह, आंचल पांडेय, विशाल कुमावत, खुशबू कुमावत, व अंश सिंह ने प्राप्त किया।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान ब्रेन जिम का भी प्रदर्शन किया गया जिसमें आंखों पर पट्टी बांधकर बंद आंखों से पढ़ना वह पहचानने की कला का प्रदर्शन हुआ ब्रेन जिम के ट्रेनर ऐश्वर्य त्रिपाठी ने बताया कि यह जापान की एक कला है जिसमें वैज्ञानिक क्रिया के द्वारा मिड ब्रेन को एक्टिवेट करके ज्ञानेंद्रियों को सक्रिय किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन दीक्षा उपाध्याय व प्रीति सिंह ने किया|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page