Connect with us

भदोही

अखिलेश यादव की जनसभा को सफल बनाने के लिए सपा ने बनाई रणनीति

Published

on

Loading...
Loading...

31 अक्टूबर को वाराणसी के अकेलवा में होगी जनसभा, भदोही से हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी

ज्ञानपुर (भदोही)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 31 अक्टूबर को वाराणसी में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भदोही स्थित जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट), कंसापुर में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनसभा को सफल बनाने और जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर वाराणसी के अकेलवा (जंसा) में आयोजित होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनपद से हजारों की संख्या में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को सुनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

विधानसभा और सेक्टर स्तर पर तय हुई जिम्मेदारियां
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने जनसभा की सफलता के लिए विधानसभा और सेक्टर स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित कीं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटने के निर्देश दिए।

बैठक में पार्टी के कई नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक जाहिद बेग, हृदय नारायण प्रजापति, अंजनी सरोज, मधुबाला पासी, डॉ. नीलम मिश्र, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, रुद्रपति दुबे, शैलेश सिंह मंटू, उमाशंकर पटेल, उमेश बिंद, कमलेश यादव, नरेंद्र बिंद, संतोष यादव, लालचंद बिंद, रामधनी यादव, पन्नालाल यादव, दीनानाथ यादव, संदीप मंकी यादव, जिला कार्यालय प्रभारी गामा प्रसाद यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page