Connect with us

गाजीपुर

कादिलशाहपुर के मतदाता अब गांव के स्कूल में डालेंगे वोट, बूथ परिवर्तन को मंजूरी

Published

on

Loading...
Loading...

तीन किलोमीटर दूर धामूपुर जाने से मिलेगी राहत, 1048 मतदाताओं का नाम प्राथमिक पाठशाला अमारी के बूथ पर जोड़ने का प्रस्ताव

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। विधानसभा जखनियां-373 के अंतर्गत कादिलशाहपुर गांव के मतदाताओं को बूथ परिवर्तन की स्वीकृति मिलने से बड़ी राहत मिली है। अब ग्रामीणों को मतदान करने के लिए तीन किलोमीटर दूर कंपोजिट विद्यालय धामूपुर नहीं जाना पड़ेगा। बूथ परिवर्तन के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की सूचना मंगलवार को पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव को भेजी गई।

मनोज यादव ने उठाया था मुद्दा
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नाम से इस समस्या को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि कादिलशाहपुर के मतदाताओं को अपने गांव के नजदीक मतदान केंद्र होने के बावजूद बूथ संख्या 209, कंपोजिट विद्यालय धामूपुर पर वोट डालने जाना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी।

अब प्राथमिक पाठशाला अमारी में होगा मतदान
आपत्ति में कादिलशाहपुर के मतदाताओं को ग्राम सभा अमारी स्थित बूथ संख्या 201, प्राथमिक पाठशाला अमारी से जोड़ने की मांग की गई थी। यह मतदान केंद्र गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। चुनाव आयोग ने बूथ परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

1048 मतदाताओं को मिलेगा लाभ
मनोज यादव के अनुसार, बूथ संख्या 201 प्राथमिक पाठशाला अमारी पर पहले 646 मतदाता दर्ज थे, जबकि बूथ संख्या 209 कंपोजिट विद्यालय धामूपुर पर 402 मतदाता अंकित थे। प्रस्ताव के अनुसार, धामूपुर बूथ के इन 402 मतदाताओं को अमारी बूथ से जोड़ने के बाद यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1048 हो जाएगी।

Advertisement

निर्णय से ग्रामीणों में खुशी
बूथ परिवर्तन की स्वीकृति मिलने से कादिलशाहपुर के ग्रामीणों में खुशी है। अब उन्हें मतदान के लिए तीन किलोमीटर दूर दूसरे गांव नहीं जाना पड़ेगा और नजदीकी मतदान केंद्र पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page