Connect with us

गाजीपुर

वित्तीय साक्षरता चौपाल में ग्रामीणों को दी गई बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

यूनियन बैंक और आरोह फाउंडेशन की पहल, राम जानकी विद्यालय में बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए तरीके

गाजीपुर। वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत बिरनो ब्लॉक के लीलापुर भड़सर गांव में यूनियन बैंक और आरोह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, बचत और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के महत्व की जानकारी दी गई।

छोटी बचत से मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख विनय शंकर ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में वित्तीय साक्षरता की अहम भूमिका है। लोगों को अपनी आय के अनुसार नियमित रूप से छोटी-छोटी बचत करने की आदत डालनी चाहिए। जिला अग्रणी प्रबंधक राजदेव ने बैंकिंग सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया। एफएलसी बाले लखन्दर ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की।

बीमा और बचत योजनाओं की दी जानकारी:
आरोह फाउंडेशन के डीसी रितेश सिंह ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Advertisement

विद्यालय में बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए तरीके:
इसी क्रम में राम जानकी विद्यालय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर (पूर्व) की ओर से वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। एलडीएम राजदेव ने बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए, जबकि क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन ने कृषि ऋण और शिक्षा ऋण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विद्यालय में आरओ प्लांट लगाने की पहल:
क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन ने विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ प्लांट लगाने पर सहमति दी। इसे बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की दिशा में सराहनीय पहल बताया गया। कार्यक्रम में एलडीएम राजदेव, शाखा प्रबंधक, एफएलसी टीम, बीसी कोऑर्डिनेटर और आसपास के बैंक मित्र उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page