Connect with us

गोरखपुर

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में महीप बहादुर पाल अध्यक्ष निर्वाचित, सुरेंद्र द्विवेदी बने महामंत्री

Published

on

Loading...
Loading...

कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी गई बधाई

संतकबीर नगर। सिविल बार एसोसिएशन, संत कबीर नगर के सत्र 2026-27 के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन परिणाम के अनुसार महीप बहादुर पाल अध्यक्ष और सुरेंद्र द्विवेदी महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। वहीं, विभिन्न पदों पर कई प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

महीप बहादुर पाल बने अध्यक्ष

चुनाव परिणाम के अनुसार महीप बहादुर पाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है, जबकि सुरेंद्र द्विवेदी महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रवण अग्रहरि निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर अनिल गौतम और कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया है।

नीतू गुप्ता कोषाध्यक्ष, आनंद यादव बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष

Advertisement

निर्वाचन परिणाम के मुताबिक श्रीमती नीतू गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं, आनंद यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर अवधधारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

सिविल बार एसोसिएशन, संत कबीर नगर की ओर से सभी नवनिर्वाचित एवं निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अधिवक्ताओं ने संगठन की एकता, मजबूती और हितों के लिए मिलकर कार्य करने की उम्मीद जताई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page