Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के संजीव कुमार यादव बने प्रदेशीय क्रिकेट चयनकर्ता, जनपद में हर्ष

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद, गाजीपुर। माध्यमिक विद्यालयीय खेल जगत में गाजीपुर जनपद को एक और उपलब्धि मिली है। नेशनल इंटर कॉलेज, कासिमाबाद में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं जनपद के प्रतिष्ठित क्रिकेट खिलाड़ी संजीव कुमार यादव को प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के बालक अंडर-19 वर्ग के लिए प्रदेशीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। कानपुर में 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए उनकी नियुक्ति से जिले के खेल और शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।

अनुभव और समर्पण के आधार पर मिली जिम्मेदारी

क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि संजीव कुमार यादव इससे पहले भी उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के चयनकर्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। दोबारा यह दायित्व सौंपा जाना उनके अनुभव, खेल के प्रति समर्पण और खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने की क्षमता को दर्शाता है।

खेल प्रतियोगिताओं के संचालन में निभाते हैं अहम भूमिका

संजीव कुमार यादव की पहचान जनपद में एक निष्ठावान, अनुशासित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में है। जनपद में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन देने, उनकी प्रतिभा निखारने और खेल के प्रति प्रेरित करने में भी उनका योगदान सराहनीय माना जाता है।

Advertisement

शिक्षकों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने दी बधाई

संजीव कुमार यादव की नियुक्ति पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, राजकीय सिटी कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, अंजनी सिंह, डॉ. रुद्रपाल यादव, मुरलीधर राय, अखंड राय, तरुण, मनोज यादव, सुनील, सूर्यप्रकाश राय, दिव्यांशु, इब्राहीम खान, हिमांशु, गौरव सिंह, इंद्रजीत, रामपलट यादव, संदीप और अखिलेश यादव सहित अन्य शारीरिक शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page