गाजीपुर
जमीन विवाद में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
खेत की मेड़ काटने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
नंदगंज थाना क्षेत्र के सरवर नगर का मामला, पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सरवर नगर में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और धमकी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हरिहरपुर निवासी हरिहर चौहान पुत्र भागवत चौहान की तहरीर पर सरवर नगर निवासी प्रदीप चौहान, दीपक चौहान और पारस चौहान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि खेत की मेड़ और जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान आरोपितों ने जबरन खेत की मेड़ काट दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
