Connect with us

गाजीपुर

बरेसर पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध तमंचा लेकर घूम रहा युवक

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास से .315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

गाजीपुर।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां अपनी टीम के साथ लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दहेन्दू अंडरपास के पास एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश यादव (36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लल्लन यादव, निवासी फत्तेसराय, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर में मु0अ0सं0 148/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

पहले से दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना बरेसर में पहले भी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page