Connect with us

गाजीपुर

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज पुलिस की कार्रवाई, नकदी, चार एटीएम कार्ड, लोहे का फ्रेम और बाइक बरामद

नंदगंज (गाजीपुर)।नंदगंज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर तथा एटीएम मशीन में लोहे का फ्रेम लगाकर लोगों की रकम उड़ाने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16,210 रुपये नकद, चार एटीएम कार्ड, एटीएम में इस्तेमाल होने वाला लोहे का फ्रेम तथा एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार तड़के क्षेत्र में गश्त और अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मणपुर प्राथमिक विद्यालय के पास नहर की पुलिया से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बैंक और एटीएम के आसपास निगरानी करते थे तथा रुपये निकालने में परेशानी झेल रहे लोगों को मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। बाद में उसी कार्ड के जरिए उनके खाते से नकदी निकाल लेते थे। इसके अलावा सुनसान एटीएम बूथों में मशीन के कैश आउटलेट पर लोहे का फ्रेम लगाकर निकासी के दौरान फंसी नकदी भी चुरा लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू राजभर निवासी टेड़वा बेलहरी, थाना खानपुर तथा अमन कुमार बिंद निवासी भगवानपुर कठही, थाना नंदगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page