Connect with us

बलिया

श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय की मेरिट में 8 छात्रों ने बनाई जगह

Published

on

Loading...
Loading...

मनोविज्ञान में तमन्ना यादव बनीं विश्वविद्यालय टॉपर, समाजशास्त्र में भी छात्रों ने लहराया परचम

मेधावी विद्यार्थियों की सफलता से कॉलेज में उत्सव का माहौल, प्राचार्य ने दी बधाई

बैरिया (बलिया)। श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज, सुदिष्टपुरी के स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सत्र 2025-26 की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की टॉप मेरिट सूची में स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मनोविज्ञान विषय में कॉलेज का विशेष दबदबा रहा। तमन्ना यादव ने पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा सुनीता ने द्वितीय, गौरी पूजा गुप्ता ने तृतीय, आकांक्षा सोनी ने पांचवां, आनंद कुमार चौधरी ने सातवां तथा शैलजा भारती ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

वहीं, समाजशास्त्र विषय में अमित सिंह ने विश्वविद्यालय में सातवां तथा नेहा प्रजापति ने आठवां स्थान हासिल कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा।

Advertisement

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। प्राचार्य सहित शिक्षकों ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page