Connect with us

बलिया

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पुण्यतिथि समारोह को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को किया आमंत्रित, 12 अगस्त को नरही में होगा भव्य श्रद्धांजलि समारोह

स्व. विनोद राय के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान, आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

चितबड़ागांव (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार को आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाली स्वर्गीय विनोद राय की पुण्यतिथि के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर चितबड़ागांव मंडल के महरेव, सुजायत और कारों गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में चौपाल आयोजित कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होने की अपील की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय विनोद राय का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के विकास के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Advertisement

उन्होंने क्षेत्रवासियों से 12 अगस्त को नरही पहुंचकर स्व. विनोद राय को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस दौरान चौपाल में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमानंद पांडेय, ग्राम प्रधान मुनीब राजभर, रोहित राजभर, सूरज सिंह, वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page