Connect with us

बलिया

जयमाल के दौरान पहुंचे कथित प्रेमी पर बवाल, पांच युवक पुलिस हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

शादी समारोह में हंगामे के बाद ग्रामीणों ने की पिटाई, रात में दुल्हन की विदाई; सुबह फिर हुआ विवाद

सिकंदरपुर के लीलकर गांव की घटना, पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ में जुटी

सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयमाल के समय युवती का कथित प्रेमी वहां पहुंच गया। उसके आने के बाद हुए विवाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। बाद में परिजनों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और विवाह की रस्में पूरी कर रात में ही दुल्हन की विदाई करा दी गई।

बताया जाता है कि शनिवार सुबह युवती के पिता कपूरचंद्र राम कथित प्रेमी के घर पहुंचे, जहां सुखपुरा क्षेत्र से आए चार अन्य युवक भी मौजूद थे। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने चारों युवकों के साथ भी मारपीट की।

सूचना मिलने पर सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना में घायल युवक की मां ने पूरे मामले को साजिश बताते हुए अपने बेटे को झूठा फंसाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और प्राप्त तहरीर एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page