Connect with us

बलिया

मंदिर चोरी का खुलासा, पूजा सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

हल्दी पुलिस ने रामगढ़ मार्केट के पास दबोचा आरोपी, चोरी के पीतल-तांबे के बर्तन व वाद्य यंत्र बरामद

मंदिर से नगदी और पूजा सामग्री चोरी होने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अन्य पहलुओं की जांच जारी

बलिया। हल्दी थाना पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई पूजा सामग्री एवं वाद्य यंत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मंदिर से नगदी, पूजा में प्रयुक्त पीतल और तांबे के लोटे, थाली तथा वाद्य यंत्र चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 11 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे रामगढ़ मार्केट के पास से अजय पासवान (22) निवासी रकबा टोला, थाना बैरिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मंदिर से चोरी हुआ झालर (वाद्य यंत्र), पीतल के लोटे तथा ‘ॐ’ अंकित पीली धातु की थाली बरामद की गई।

Advertisement

हल्दी थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए रविवार दोपहर उसे संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page