Connect with us

बलिया

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, बलिया पुलिस ने ₹1.34 लाख कराए वापस

Published

on

Loading...
Loading...

रेवती थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर पीड़ित के खाते में लौटाई गई धनराशि

बैरिया (बलिया)। रेवती थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक की बड़ी राहत दिलाते हुए उसके खाते में ₹1,34,523 की धनराशि वापस कराई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

थानाध्यक्ष राजकेसर सिंह ने बताया कि पचरुखिया निवासी पिंटू कुमार साह, पुत्र सुग्रीव साह के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने धोखाधड़ी कर ₹1,92,600 ट्रांसफर कर लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने 2 मार्च 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में रेवती थाना पुलिस ने तत्काल विधिक कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल के सहयोग से ठगी गई धनराशि को समय रहते होल्ड कराया गया।

इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ₹1,34,523 की राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस स्थानांतरित कर दी गई।

Advertisement

अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पिंटू कुमार ने रेवती थाना पुलिस और बलिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड कर वापस कराया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page