Connect with us

खेल

PBKS vs DC : पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए KL Rahul की नाबाद 152 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाए थे, लेकिन पंजाब ने 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर 265 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

पंजाब की ओर से Prabhsimran Singh और कप्तान Shreyas Iyer ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। प्रभसिमरन ने 26 गेंदों में नौ चौके और पांच छक्के लगाते हुए 76 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इस जीत के साथ पंजाब का अजेय अभियान जारी है और टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली की ओर से Kuldeep Yadav ने दो विकेट लिए, जबकि Axar Patel और विपराज निगम को एक-एक सफलता मिली।

इस मुकाबले में पंजाब ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इससे पहले 2024 में पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ 262 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जिसे अब बेहतर कर दिया गया है।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब को तेज शुरुआत मिली। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी हुई। प्रियांश आर्या 17 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रभसिमरन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वह 76 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कूपर कोनोली 10 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ झटकों के बाद श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा के बीच साझेदारी बनी, जिससे टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया। वढेरा 25 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन श्रेयस ने मोर्चा संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया। उन्हें मैच के दौरान दो जीवनदान भी मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।

इससे पहले मैच के दौरान Lungi Ngidi फील्डिंग करते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे, जिसके कारण खेल कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। बाद में उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया और उनकी जगह दुष्मंता चमीरा मैदान पर उतरे।

Advertisement

पंजाब ने पावरप्ले में ही बिना विकेट खोए 116 रन बना लिए थे, जो आईपीएल ( Indian Premier League ) इतिहास का दूसरा सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर है। इसी मजबूत शुरुआत ने टीम की जीत की नींव रखी और अंततः पंजाब ने सात गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page