Connect with us

खेल

RCB vs GT : आरसीबी ने 206 रन का लक्ष्य हासिल कर गुजरात को पांच विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से पराजित कर दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों पर 100 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा शुभमन गिल ने 32 रन की पारी खेली और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 128 रन की अहम साझेदारी हुई। बाद में वाशिंगटन सुंदर ने 25 रन का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संभली हुई रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन की तेज पारी खेली। दोनों के बीच 90 से अधिक रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।मध्यक्रम में रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ज्यादा देर टिक नहीं सके, लेकिन अंत में टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

गुजरात की ओर से राशिद खान ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार को एक-एक सफलता मिली।इस जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी ने अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि गुजरात को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page