Connect with us

गाजीपुर

एमएलसी विशाल सिंह चंचल के अंधऊ बाईपास रोड प्रस्ताव पर सीएम योगी की स्वीकृति

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर कुल 39 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये की लागत आएगी, जबकि करीब 23 करोड़ रुपये की भूमि किसानों से अधिग्रहित की जाएगी।

बताया गया है कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इस सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर मांग उठाई थी। उनके इस प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृति दी। इससे पहले गाजीपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क के निर्माण की घोषणा भी की थी।

Loading...

यह प्रस्तावित अंधऊ बाईपास रोड वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन से जंगीपुर को जोड़ेगी और चौकिया अंधऊ बाईपास होते हुए आवागमन को सुगम बनाएगी। सड़क निर्माण के बाद शहर में लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए जनपदवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद जंगीपुर और फोर लेन के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page