Connect with us

गाजीपुर

सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज में विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 त्रिवेणी दास जी महाराज चकेरी धाम, गाजीपुर के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद से किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य एवं ‘भारत के त्योहार’ विषयक नृत्य दर्शकों का मन मोह लिया। मनोरंजन के क्रम में टुकुर-टुकुर नृत्य, मोबाइल थीम डांस, ‘भूल भुलैया’ थीम डांस एवं ‘कलवेरिया’ नृत्य ने सभी को खूब आनंदित किया।

कार्यक्रम में नाटक एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसने सामाजिक एवं नैतिक संदेश प्रस्तुत किए। ‘मम्मी-पापा’ एवं ‘पिता को समर्पण’ विषयक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया, वहीं ‘टीचर-पेरेंट’ थीम डांस ने शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित किया।

Advertisement

विशेष प्रस्तुतियों में स्पोर्ट्स थीम डांस, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तथा अमिताभ बच्चन विशेष कार्यक्रम ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया। अंत में रामायण थीम डांस के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चे लगातार अपनी उत्कृष्ट प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए जिले में स्थान ला रहे हैं। प्रतिवर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राएं जेईई और नीट जैसे परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर उच्च शिक्षा के लिए उत्कृष्ट संस्थानों में प्रवेश कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 त्रिवेणी दास जी महाराज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

विद्यालय के प्रबंधक पुष्पा यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभाओं के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बेस्ट इन डांसिंग का पुरस्कार जीविका यादव कक्षा 3ए, बेस्ट इन सिंगिंग का पुरस्कार रौनक यादव कक्षा 11ए एवं बेस्ट एक्टिंग का पुरस्कार श्रेया यादव कक्षा 4ए को दिया गया। पुरस्कार स्वरूप 10,000 की राशि देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में हेड मिस्ट्रेस पूजा यादव, कोऑर्डिनेटर डी के सिंह, रंजना वर्मा, सुमन मैम, संगीता मैम, स्वाति मैम, जया मैम, हीना मैम, जुलेखा मैम, खान सर, राशिद सर, मंगल सर, सुनीता मैम, शांति मैम, अनिता मैम आदि शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page