Connect with us

चन्दौली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

‌चंदौली। शिकारगंज क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ROSA संस्थान द्वारा कम्पोजिट स्कूल कन्या, सिकन्दरपुर, विकास खण्ड चकिया, जनपद चंदौली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों की वर्तमान स्थिति, उनके सामने आने वाली चुनौतियों तथा उनके सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत किशोरियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अवसरों से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों को दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। किशोरियों द्वारा समूह नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला अधिकार, बाल विवाह रोकथाम और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में सोनी (डीपीओ सुपरवाइजर), रूबी और रेखा (अधिवक्ता), सीमा गुप्ता (ग्राम प्रधान) तथा सपना (सीडीपीओ सुपरवाइजर) की उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन कार्यालय से सुपरवाइजर सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला, दहेज मांग पर टोल फ्री नंबर 181 पर बात करने तथा बाल मजदूरी और बाल विवाह पर जेल और जुर्माना हो सकता है, इस बारे में बताया। महिला को प्रताड़ित करने पर 181 पर सूचित कर सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी।

Advertisement

सीडीपीओ सुपरवाइजर सपना के द्वारा कुपोषित बच्चों का इलाज पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में बताया। अधिवक्ता रूबी और रेखा ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करें ताकि वे आगे बढ़ सकें और उन्होंने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को भी साथ में समर्थन करना चाहिए। साथी ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने भी किशोरियों का उत्साह बढ़ाते हुए रोसा संस्थान के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। साथी कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम माया ने किशोरियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर मार्गदर्शन, बाल सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का समापन हौसला प्रोजेक्ट की प्रोग्राम समन्वयक प्रीती जायसवाल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव देकर किया गया। इस अवसर पर प्रीती ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए और हम सभी का हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं और किशोरियों और रोसा संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें आंगनबाड़ी, किशोरियां, महिलाएं शामिल रहीं। ROSA संस्थान की परियोजना समन्वयक प्रीती द्वारा बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से 14 मार्च 2026 तक सप्ताह भर विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page