Connect with us

वाराणसी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पार क्षितिज के’ काव्य पुस्तक का भव्य विमोचन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन ‘उद्गार’ के सहयोग से तथा ‘स्याही प्रकाशन’ द्वारा प्रकाशित डॉ. मंजु सिंह की काव्य पुस्तक “पार क्षितिज के” का भव्य विमोचन एवं कवि गोष्ठी का आयोजन रविवार को उद्गार सभागार, स्याही प्रकाशन परिसर, सरसौली भोजूबीर, वाराणसी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 01:30 बजे हुआ, जिसमें शहर के साहित्यकारों, कवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा साहित्य प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से डॉ. मंजु सिंह की काव्य कृति “पार क्षितिज के” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक संवेदनाओं, संघर्षों और जीवन की गहराइयों को अभिव्यक्त करने वाली सशक्त काव्य रचना है, जो पाठकों को नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती है।

विमोचन के उपरांत आयोजित कवि गोष्ठी में कई प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कविताओं में सामाजिक सरोकार, नारी शक्ति, जीवन संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं के विविध रंग देखने को मिले, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संघर्षशील एवं सक्रिय महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं की भूमिका और योगदान को रेखांकित करने के साथ-साथ साहित्यिक चेतना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का एक सुंदर संगम बनकर सामने आया, जिसने उपस्थित जनों को प्रेरणा और नई ऊर्जा प्रदान की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page