Connect with us

वाराणसी

शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वरुणापार क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 तथा लखनऊ से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 20402 का ठहराव अब शिवपुर रेलवे स्टेशन पर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार से इस सुविधा की औपचारिक शुरुआत कर दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रवार प्रातः 6:07 बजे शिवपुर रेलवे स्टेशन से शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।

Advertisement

बताया जाता है कि वरुणापार क्षेत्र के निवासियों की लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के शिवपुर स्टेशन पर ठहराव के लिए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता कर लगातार प्रयास किए थे। उनके प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन के शिवपुर स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी देने का निर्णय लिया। ट्रेन के ठहराव की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page