Connect with us

चन्दौली

मिशन शक्ति केन्द्र की पहल लाई रंग, समझौते से जुड़ा टूटता रिश्ता

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के अंतर्गत बिछड़े दंपतियों को मिलाकर परिवारों में दोबारा खुशियां लौटाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में एक परिवार की ओर से पति व परिजनों के खिलाफ पारिवारिक विवाद के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की गई।

प्रकरण में दोनों पक्षों को नोटिस और मोबाइल के माध्यम से सूचना देकर थाना सकलडीहा स्थित मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाया गया। यहां उन्हें पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा अथक प्रयास कर दोनों पक्षों को आपसी मतभेद दूर करने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading...

समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से अपनी पूर्व की गलतियों और बातों को स्वीकार करते हुए नए सिरे से पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

मिशन शक्ति केन्द्र सकलडीहा के प्रयास से दंपति के बीच चला आ रहा पारिवारिक विवाद समाप्त हो गया और टूटने की कगार पर पहुंचे रिश्ते को फिर से जोड़ा गया। इसके बाद पति-पत्नी को परिजनों के साथ राजी-खुशी उनके घर भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page