वाराणसी
चेतगंज पुलिस ने चोरी की स्कूटी संग युवक को दबोचा
Loading...
Loading...
वाराणसी। कमिश्नरेट में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत चेतगंज थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कूटी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 वर्षीय शुभम विश्वकर्मा (पुत्र नीबू लाल विश्वकर्मा, निवासी नदेसर, थाना कैंट) को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की दीवार के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की।
Loading...
गिरफ्तारी करने वाली टीम में नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राहुल बरनवाल और कांस्टेबल पुनीत कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Continue Reading
