गाजीपुर
सावित्री इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 26वां वार्षिकोत्सव
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय बाजार स्थित सावित्री इंटरनेशनल स्कूल बरहपुर, नंदगंज का 26वां वार्षिकोत्सव रविवार को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही विद्यालय के संस्थापक स्व० राणा प्रताप सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।


इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने गीत, संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं द्वारा लोकगीत, भक्तिगीत, नृत्य गीत और एकांकी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्यगीत और भोजपुरी गीत काफी आकर्षक का केन्द्र रहा।


कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल, हिन्दू वाहिनी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा० राकेश राय, वाराणसी मंडल के हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी अम्बरीष सिंह (भोला) ने स्व० राणा प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने भी संस्थापक के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।


इस मौके पर मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने भारत माता की जयकारे के साथ अपने सम्बोधन में कहा कि छात्राओं द्वारा राष्ट्रवाद से प्रेरित व ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर मन हर्षित हो उठा। इसके लिये विद्यालय के प्रबन्धक संतोष सिंह व सभी शिक्षक स्टाफ बधाई के पात्र हैं। यह एक अनुशासित व लगनशील शिक्षाप्रद विद्यालय की पहचान है।


विशिष्ट अतिथि अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक नृत्य व गीत प्रस्तुत करके सभी को भाव विभोर कर दिया। हिन्दू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि विद्यालय में पठन -पाठन एवं अनुशासन का एक विशेष महत्व होता है।जो सावित्री इंटरनेशनल स्कूल ने विगत 26 वर्षों से लगातार बनाये हुए है। इसके लिये संतोष सिंह बधाई के पात्र हैं।


कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्या सोनी सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। अंत में प्रबन्धक स्व० राणा प्रताप सिंह की धर्मपत्नी सावित्री सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर बरहपुर गांव के ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सब्लू, केदार सिंह, शिवप्रसाद सिंह, दुर्गेश सिंह, बुलबुल सिंह,पूर्व प्रधान अखंड प्रताप,राजेश यादव, गीता सिंह, दीपक आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन शायराना अंदाज में वरिष्ठ शिक्षक लल्लन सिंह ने किया।
