Connect with us

चन्दौली

राजदरी जलप्रपात पर खुलेंगे दो अतिरिक्त टिकट काउंटर

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। नव वर्ष के स्वागत को लेकर वनांचल क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल पूरी तरह सजे हुए हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में प्राकृतिक वादियों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में राजदरी जलप्रपात पर नववर्ष के दिन संभावित भारी भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है।

वन विभाग द्वारा मुख्य टिकट काउंटर के अतिरिक्त दो और टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ पर्यटकों को सुगमता से टिकट उपलब्ध कराना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त काउंटर खुलने से टिकट लेने में लगने वाला समय कम होगा और प्रवेश व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित रहेगी।

Loading...

नववर्ष के अवसर पर पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए पूरे क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है। प्रशासन एवं वन विभाग की तैयारियों से पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page