चन्दौली
विधायक रमेश जायसवाल ने जनता से कराया सड़क का लोकार्पण
चंदौली। विधायक रमेश जायसवाल जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उसी क्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड नियामताबाद की ग्राम सभा सिकंदरपुर में विधायक विकास निधि से 9 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बन रही इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण स्थानीय देवतुल्य जनता के हाथों करवाया।
साथ ही यह भी बताते चलें कि इस अवसर पर स्थानीय जनता ने कहा कि पहली बार कोई ऐसा विधायक आया है, जो स्वयं लोकार्पण न कर स्थानीय जनता से करवा रहा है। यह हम सभी क्षेत्रवासियों का सम्मान है।
इसी कड़ी में विधायक रमेश जायसवाल ने देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब इस सड़क पर जनता को आने-जाने में राहत मिलेगी। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा, मैं शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा।
लोकार्पण के अवसर पर रमाशंकर सिंह, मुन्ना सिंह, धन्नू केशरी, आशीष तिवारी, पंकज वियार, रवि मिश्रा सहित गांव की देवतुल्य जनता उपस्थित रही।
