सियासत
बिहार में NDA की जीत पर कुशीनगर में भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, निकाला विजय जुलूस
कुशीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त पर पडरौना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर उनके आवास पर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए तथा ढोल-नगाड़ों और “जय श्री राम” के नारों से माहौल गूंज उठा।

मनीष जायसवाल ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की आकांक्षा का परिणाम है। उन्होंने नगर और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तेजी से कार्य करने का आश्वासन दिया और जनता के भरोसे के लिए धन्यवाद दिया। विजय जुलूस के दौरान मिठाई भी बांटी गई और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।
Continue Reading
