Connect with us

गाजीपुर

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आदिवासी के पर्यवेक्षक बने कुन्दन खरवार की नियुक्ति पर जश्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के कद्दावर नेता कुन्दन खरवार को मनिहारी (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्तियाँ:
कुन्दन खरवार – मनिहारी (ST) विधानसभा क्षेत्र
डॉ. जनक कुशवाहा – कदवा विधानसभा क्षेत्र
श्यामनारायण – किशनगंज विधानसभा क्षेत्र
विनोद कुमार सिंह – कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र
सत्यप्रकाश सिंह – पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र
मिथिलेश कुमार सिंह – करगहर विधानसभा क्षेत्र
जीउत खरवार – बगहा विधानसभा क्षेत्र
केशनाथ, वीरेंद्र, राहुल, प्रवीण – अन्य क्षेत्रों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए।

इस अवसर पर अरविंद कुमार मौर्य (जमानियां ब्लॉक अध्यक्ष), दीपक सिंह उर्फ दिपू, अनुराग खरवार, शीला खरवार, शशिभूषण राय (रेवतीपुर ब्लॉक अध्यक्ष), रविकांत, छोटू सिंह उर्फ मालिक जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने कुन्दन खरवार को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page